फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: स्कूल जाते बच्चों को दिखा भालू, चिल्लाते हुए घर की ओर भागे

Mon, 07 Sep 2026 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ढोगडम तोक में दो शावकों के साथ दिखा
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी (चमोली)। सोमवार सुबह विद्यालय जा रहे 15 छात्र-छात्राओं के सामने अचानक दो शावकों के साथ भालू आ धमका। गनीमत रही कि भालू ने बच्चों पर हमला नहीं किया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। भालू देखकर बच्चे चिल्लाते हुए घर की और दौड़ गए।
सोमवार को नैल, गुणम और सिदेली के 15 छात्र-छात्राएं राजकीय इंटर कॉलेज गोदी जा रहे थे। ढोगडम तोक में अचानक उनके सामने भालू आ गया। भालू के साथ दो शावक भी थे। भालू को देखते ही बच्चे चिल्लाते हुए घर की तरफ दौड़े गनीमत रही कि भालू बच्चों के पीछे दौड़ने के बजाय जंगल की ओर चला गया। छात्र अरमान, साहिल, अजय, आरुष, प्रियांशु, अंकोल, मोहित, अरदीप, मीनाक्षी, नेहा, अरुषी, मुस्कान, अमीषा, कशिश प्रिया ने बताया कि भालू के साथ दो बच्चे भी थे। प्रधानाचार्य रूपचंद सैलानी ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को फिलहाल घर पर रहने की सलाह दी गई है। साथ ही बच्चों को अकेले विद्यालय न भेजने को कहा गया है। ग्रामीण देवेंद्र राणा, केदार सिंह, दर्शन सिंह आदि ने बताया कि ग्रामीणों में भय बना हुआ है। लोग रोजमर्रा के काम नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


जन्माष्टमी पर इसी क्षेत्र में दो महिलाओं की हुई थी मौत
- जन्माष्टमी पर इसी क्षेत्र में भालू के हमले में दो महिलाओं की मौत हो गई थी। ग्राम पंचायत नैल के सिदेली गांव की विमला देवी व लक्ष्मी देवी भालू के हमले से चट्टान में गिर गई थीं जिससे उनकी मौत हो गई। सोमवार को इसी क्षेत्र में भालू शावकों के साथ घूमता हुआ दिखा है।
विज्ञापन


कोट
वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। जहां छात्र-छात्राओं को भालू दिखा वहां भी गश्त कराई जाएगी। भालू की गतिविधि पर नजर रखने के लिए कई स्थानों पर कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। - रजत सुमन, डीएफओ केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें