फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदलते मौसम में बच्चे हो रहे बीमार, अधिकांश वायरल से पीड़ित

Wed, 28 May 2025 06:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
उपजिला अस्पताल की बाल रोग ओपीडी में हर दिन आ रहे 15 बच्चे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। बार-बार बदलता मौसम स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा है। मौसम बदलने से बच्चे वायरल से पीड़ित हो रहे हैं। उपजिला अस्पताल की बाल रोग ओपीडी में हर दिन 10 से 15 वायरल के मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से लगातार मौसम बदल रहा है। कभी दिन भर चटक धूप के बाद शाम को झमाझम बारिश हो रही है। यह मौसम बच्चों के स्वास्थ्य पर असर डाल रहा है। उपजिला अस्पताल में तैनात वरिष्ठ शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. सीमा सिंह ने बताया कि पिछले 10 से 15 दिनों में 30 से 40 मरीज ओपीडी में आ रहे हैं जिसमें 10 से 15 बच्चे वायरल से पीड़ित मिल रहे हैं। बच्चों का बुखार का 100 से 104 डिग्री तक पहुंच जा रहा है। उन्होंने बताया कि बच्चों को बुखार आने पर उन्हें अन्य बच्चों से अलग रखें। बच्चों को अधिक से अधिक पानी पिलाएं। बुखार आने पर ठंडे पानी की पट्टी को सिर, छाती, हाथ पैरों पर लगाएं। साथ ही तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच करवाकर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें