फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बाल कल्याण समिति ने नाबालिग की सगाई रुकवाई

Sun, 19 Apr 2026 05:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गंगोलगांव का मामला, समिति ने बालिका की पढ़ाई के लिए परिजनों को किया प्रोत्साहित

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिला बाल कल्याण समिति ने पुलिस की मदद से गोपेश्वर के पास स्थित एक गांव में नाबालिग की सगाई रुकवा दी। समिति ने परिजनों की काउंसलिंग करते हुए उन्हें कानून की जानकारी दी और नाबालिग की पढ़ाई के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

किसी व्यक्ति ने बाल कल्याण समिति को सूचना दी कि गंगोलगांव में किसी नाबालिग की सगाई कराई जा रही है। नाबालिग की मां का पूर्व में निधन हो चुका है और पिता ने भी बच्चों को छोड़ दिया है। ऐसे में दादी उनका पालन पोषण कर रही हैं। सूचना पर जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र कुनियाल की टीम पुलिस के साथ गांव में पहुंची। दस्तावेजों की जांच करने पर लड़की नाबालिग निकली। इस पर समिति ने तुरंत सगाई रुकवा दी। समिति ने लड़की व लड़के दोनों पक्षों को बाल विवाह अधिनियम की जानकारी दी साथ ही बाल विवाह न कराने की शपथ भी दिलाई। नाबालिग को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और उसे हरसंभव मदद का भी आश्वासन दिया। सगाई रुकवाने गई टीम में राकेश लाल, ममता भट्ट, अनीता सेमवाल, लक्ष्मी बोरा, बाल संरक्षण अधिकारी रजनी पंवर, चाइल्ड हेल्पलाइन से मनोज सिंह, बाल विकास से शोभा खत्री, वन स्टॉप सेंटर से रश्मी, रजनी कठैत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें