गोपेश्वर के क्राइस्ट एकेडमी विद्यालय में बाल वैज्ञानिकों के मॉडलों का निरीक्षण करते फादर जोनी व
- फोटो : GOPESHWAR
क्राइस्ट एकेडमी गोपेश्वर में बाल वैज्ञानिकों ने विभिन्न विषयों के मॉडल प्रस्तुत किए। बाल वैज्ञानिकों ने जीव विज्ञान, रसायन, भौतिक विज्ञान, गणित, भूगोल व इतिहास से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्रबंधक फादर जोनी और प्रधानाचार्य सिस्टर एनसिलिन ने छात्रों के मॉडलों का निरीक्षण किया। इस मौके पर डा. अजय गैरोला, डा. विनय पांडे और डा. गौरव उपाध्याय आदि मौजूद थे।