फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि विजयकुमार मिलमथ ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि मलिमठ ने शुक्रवार को परिवार के साथ बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। न्यायमूर्ति रवि मलिमठ पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 50 मिनट पर बदरीनाथ धाम पहुंचे। बदरीनाथ मंदिर में देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने उनका स्वागत किया। मुख्य न्यायाधीश ने करीब पंद्रह मिनट तक भगवान बदरीनाथ की विशेष पूजा की। बदरीनाथ के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने मुख्य न्यायाधीश को भगवान बदरीनाथ का प्रसाद और अंगवस्त्र भेंट किया। इस मौके पर धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, अपर धर्माधिकारी सत्यप्रसाद चमोला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें