कर्णप्रयाग। मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने सोमवार को जीआईसी केदारूखाल का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए शैक्षणिक गुणवत्ता में वृद्धि पर जोर दिया।
सारस्वत ने कहा कि शिक्षकों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं के आपसी समन्वय से ही शिक्षा का स्तर सुधरता है। इस दौरान प्रधानाचार्य संजय शाह और शिक्षकों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी की ''बुके नहीं बुक दो'' पहल की सराहना की। शिक्षकों ने विभागीय कर्मियों की वेतन विसंगतियों को दूर करने और शिक्षकों को बीएलओ की ड्यूटी से मुक्त करने की अपील की। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों की इन मांगों के निराकरण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रदीप भंडारी, कमलेश कुंवर और बीरेंद्र सिंह कठैत सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संवाद