फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चिडंगा मल्ला-खंपाधार मार्ग पर नालियां न होने से भर रहा पानी

Thu, 08 Feb 2024 05:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। देवाल से ग्वालदम को जोड़ने वाला चिडंगा मल्ला-खंपाधार मार्ग पर नालियां न होने से यहां पानी सड़क पर भर रहा है। प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूल चिडंगा मल्ला के नीचे सड़क पर एक किलोमीटर तक बरसात का पानी जमा है। स्कूली बच्चे इसी रास्ते से जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क के सुधारीकरण की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान हीरा बोरा, बसंती देवी, मुन्नी देवी, हरेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, हरीश जोशी ने कहा कि इस सड़क से क्षेत्र के 2000 से अधिक लोग आवाजाही करते हैं। साथ ही यहां से लोग स्कूल पोस्ट ऑफिस व बैंक जाते हैं जिससे उन्हें दिक्क्तें झेलनी पड़ती हैं। उन्होंने सड़क के सुधारीकरण की मांग की। वहीं लोनिवि के सहायक अभियंता वीरेंद्र बसेड़ा ने कहा कि इस सड़क पर अभी डामरीकरण का प्रावधान नहीं है। सड़क के लिए प्रथम चरण के तहत जो 80 लाख रुपये शेष बचे थे उससे सुधारीकरण का कार्य किया जा रहा है। जल्द डामरीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। संवाद

स्वीकृति के बाद भी शुरू नहीं हुआ गैरोली सड़क का काम
कर्णप्रयाग। ब्लॉक के कनोठ से गैरोली के लिए सड़क की सैद्धांतिक स्वीकृति के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के तय एलाइनमेंट पर वन अधिनियम की स्वीकृति मिलने और पेड़ों के पातन के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से लोगों को दो किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

गैरोली गांव के विजय गैरोला, रविंद्र सिंह, मोहन सिंह, खुशाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, महावीर प्रसाद आदि ने कहा कि कनोठ और गैरोली गांव के लिए करीब चार साल पहले सड़क निर्माण के लिए सर्वे हुआ था। वन विभाग की अनापत्ति के बाद लोनिवि गौचर ने शासन को तीन किलोमीटर सड़क की वित्तीय स्वीकृति भेजी थी लेकिन अभी तक सड़क निर्माण के लिए बजट नहीं मिल पाया है। ऐसे में लोगों को दो किमी की दूरी पैदल तय करनी पड़ रही है। वहीं, लोक निर्माण विभाग गौचर के ईई सुशील कुमार ने कहा कि फाइल वित्तीय स्वीकृति के लिए भेजी जा चुकी है। स्वीकृति मिलते ही टेंडर होेंगे। फिर काम शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें