फोटो
गौचर। डायट गौचर के कार्यालय सहायक देवेंद्र सिंह बिष्ट का चयन ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिता में शतरंज के लिए नेशनल टूर्नामेंट के लिए हुआ है। उनके चयन पर डायट परिवार ने उन्हें सम्मानित किया। साथ ही बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। डायट प्राचार्य आकाश सारस्वत ने कहा कि देवेंद्र बिष्ट की सफलता से संस्थान के अन्य कर्मचारी एवं शिक्षकों को भी प्रेरणा मिलेगी। सम्मान समारोह में डाॅ. कमलेश मिश्रा व डाॅ. गजपाल राज, सुबोध डिमरी, मनोज धपवाल, ममता रावत, श्रेया कंडारी, नंदन सिंह नेगी, रमेश चंद्र, शशांक पुंडीर, अनूप राणा एवं अंकित कंडारी आदि उपस्थित थे। संवाद