फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: शिव मंदिरों में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे

Sun, 15 Feb 2026 05:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग/गौचर/आदिबदरी/गैरसैंण/नारायणबगड़/थराली/देवाल। रविवार को महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर क्षेत्र के शिव मंदिरों में महादेव के जलाभिषेक के लिए श्रद्वालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान शिव मंदिर बम-बम भोले के जयकारों से गुंजायमान रहे। कर्णप्रयाग के संगम तट शिव मंदिर, उमा माहेश्वर आश्रम, टटेश्वर महादेव मंदिर डिम्मर, जलेश्वर महादेव मंदिर, शैलेश्वर महादेव मंदिर बैनोली, छांतेश्वर महादेव मंदिर कंडारा, बगलेश्वर महादेव मंदिर बगोली, गौचर के शिव मंदिर पनांई आदिबदरी के आकाश मुखी शिव मंदिर, औंकारेश्वर नाथ मंदिर, गैरसैंण के शिव मंदिरों, नारायणबगड़ के महामृत्युंजय महादेव मंदिर, लव कुश महादेव मंदिर तथा थराली और देवाल के शिव मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं ने महादेव का पंचद्रव्यों से अभिषेक और बेलपत्र अर्पित कर सुख-समृद्वि की प्रार्थना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें