फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: महिला से की 70 हजार की ठगी

Tue, 05 Nov 2024 05:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
आदिबदरी। बेटे के मुसीबत में फंसने की बात कहकर साइबर ठग ने एक महिला से 70 हजार रुपये की ठगी कर ली। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में की और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार महिला ने शिकायत में बताया कि उसका बेटा दिल्ली में नौकरी करता है। बीते शनिवार को उसके मोबाइल पर फोन आया और उसने खुद को पुलिस का अधिकारी बताया। कहा कि उनका बेटा किसी मुसीबत में है और तुरंत डेढ़ लाख रुपये चाहिए। फिलहाल 70 हजार की व्यवस्था कर दो। इस पर महिला घबरा गई और उक्त व्यक्ति द्वारा बताए गए तहसील मुख्यालय के एक सीएससी सेंटर से अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद महिला ने अपने बेटे से बात की तो वह ठीक था। बेटे ने किसी मुसीबत नहीं होने की बात कही। इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत की। चौकी पुलिस के प्रेम प्रकाश ने बताया कि महिला की शिकायत साइबर सेल को भेज दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें