फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने की मानदेय की मांग

Fri, 07 Feb 2025 04:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने सरकार से हर महीने मानदेय की मांग की। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

सस्ता गल्ला विक्रेता संघ का कहना है कि वे सरकारी राशन को आम लोगों तक पहुंचा रहे हैं। विद्यालयों में समय पर मिड डे मील का राशन भी पहुंचाया जा रहा है लेकिन उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग पर सरकार चुप्पी साधकर बैठी है। उन्हें सिर्फ ढुलान का किराया भाड़ा दिया जाता है। आज के महंगाई के जमाने में सिर्फ सरकारी राशन बेचने मात्र से उनके लिए परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द उनकी मांग पर कार्रवाई का अनुरोध किया। ज्ञापन भेजने वालों में संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रमेश चौधरी, दर्शन नेगी, मधुसूदन किमोठी, विष्णु प्रसाद पंत, जयवीर लाल, भुपेंद्र परमार और भक्त दर्शन बुटोला आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें