फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चौंरासैंण की टीम बनी एमपीएल की विजेता

Tue, 20 Jan 2026 05:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

मलेठी में हुई ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। विकासखंड के मलेठी गांव में आयोजित ग्राम स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट एमपीएल (मलेठी प्रीमियर लीग) का फाइनल चौंरासैंण की टीम ने जीता जबकि पुनगांव की टीम उपविजेता रही। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को 31 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये नकद पुरस्कार के साथ ही ट्रॉफी प्रदान की।
मंगलवार को फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पुनगांव की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 116 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चौंरासैंण की टीम ने 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर दिया। चौरासैंण की टीम से तीन विकेट और 18 रन बनाने वाले कृष को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पुनगांव की टीम के दीपक को मैन ऑफ द सिरीज, विषौंणा के आर्यन को बेस्ट बल्लेबाज, मलेठी की टीम के महावीर नेगी को बेस्ट गेंदबाज, चौंरासैंण की टीम के जयबीर को बेस्ट फील्डर, कुनेथ की टीम के अमित इमर्जिंग प्लेयर, कुनेथ की टीम से विपिन को बेस्ट विकेटकीपर घोषित किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह नेगी, दिनेश नेगी, अनिल नेगी, राहुल नेगी और नवीन नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकनृत्य में प्रावि मरोड़ा प्रथम

गैरसैंण। सर्वशिक्षा अभियान के तहत सपनों की उड़ान कार्यक्रम के प्राथमिक वर्ग के लोकनृत्य में प्रावि मरोड़ा प्रथम रहा जबकि इसी वर्ग के लोकगायन में प्रावि देवलकोट, कविता पाठ में प्रावि मलेठी प्रथम रहा। जूनियर वर्ग के लोकनृत्य में जूहा. बेड़ी तल्ली, लोकगायन में गैरसैंण, स्टाल निर्माण में राजू सलियाणा में प्रथम रहे। जीआईसी गैरसैंण में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान ब्लॉक प्रमुख दुर्गा देवी रावत, नपंअ मोहन भंडारी, सभासद उमा ढौंडियाल, जगदीश राज, मोहन रावत, लक्ष्मी नेगी, शशि नेगी रंभा शाह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें