फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार धाम यात्रा सुचारु, 5359 यात्री पहुंचे

Sun, 26 Jun 2016 08:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम - फोटो : file photo
विज्ञापन
पहाड़ के कई हिस्सों में बारिश के बावजूद चार धाम यात्रा सुचारु है। रविवार को 5359 यात्रियों ने दर्शन किए। बदरीनाथ धाम में 2535 तीर्थयात्रियों ने मत्था टेका। धाम में अभी तक कुल 420556 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन


धाम में सुबह नौ बजे तक कोहरा छाया रहा, लेकिन इसके बाद चटख धूप खिलने से धाम में मौसम सुहावना हो गया। गोविंदघाट से 1723 तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा के लिए घांघरिया पहुंचे। हेमकुंड साहिब में भी दिनभर मौसम सामान्य रहा।

केदारनाथ में 1228 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। इस दौरान धाम में बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी भी होती रही। कपाट खुलने के बाद से धाम में 245393 यात्री दर्शन कर चुके हैं। उत्तरकाशी जिले में रविवार तड़के झमाझम बारिश के बाद दिनभर खिली धूप के साथ मौसम खुशगवार रहा। 558 तीर्थयात्री यमुनोत्री और 1038 यात्री गंगोत्री धाम पहुंचे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें