फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा: चमोली को मिले 112 सामान्य व 14 विशेषज्ञ डाक्टर

Sat, 18 Apr 2026 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम यात्रा: चमोली को मिले 112 सामान्य व 14 विशेषज्ञ डाक्टर
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ व बदरीनाथ में तैनात रहेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक
- एक दो विशेषज्ञ पांडुकेश्वर में भी तैनात किए जाएंगे
गोपेश्वर। चारधाम यात्रा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भी कमर कस ली है। विभाग को चारधाम यात्रा के लिए 112 सामान्य चिकित्सक और 14 विशेषज्ञ चिकित्सक मिले हैं। सामान्य चिकित्सक जहां गौचर से लेकर बदरीनाथ तक हर स्वास्थ्य केंद्र में तैनात किए जाएंगे, वहीं, विशेषज्ञ चिकित्सकों को ज्योतिर्मठ और बदरीनाथ में तैनात किया जाएगा। श्रद्धालुओं को चिकित्सकीय सुविधा देने के लिए हर साल स्वास्थ्य विभाग को अतिरिक्त चिकित्सक मिलते हैं। चिकित्सकों की तैनाती 15 दिन के रोटेशन पर की जाती है। यात्रा के दौरान यह क्रम चलता रहता है। वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग चमोली को 112 सामान्य चिकित्सक मिले हैं जबकि 14 विशेषज्ञ चिकित्सक मिले हैं। इसके अलावा नर्सिंग अधिकारी, लैब तकनीशियन भी मिले हैं। सीएमओ डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती ज्योतिर्मठ और बदरीनाथ में की जाएगी। एक दो विशेषज्ञ पांडुकेश्वर में भी तैनात किए जाएंगे। यात्रा को लेकर पर्याप्त संख्या में चिकित्सक व स्टाफ मिला है।

-
ज्योतिर्मठ में पहली बार पांच विशेषज्ञ चिकित्सक होंगे तैनात
ज्योतिर्मठ। चारधाम यात्रा के दौरान इस साल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योतिर्मठ में पांच विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात किए जाएंगे। पिछले साल तक यहां पर सिर्फ हड्डी रोग विशेषज्ञ ही तैनात होते थे। इस ज्योतिर्मठ में हड्डी रोग विशेषज्ञ के साथ अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक भी तैनात होंगे। इसमें फिजिशियन, महिला रोग विशेषज्ञ, जनरल सर्जन व एनेस्थेसिया विशेषज्ञ भी तैनात होंगे। इसका लाभ यात्रियों के साथ ही सीमांत क्षेत्र के लोगों को भी होगा। सीएचसी केंद्र के प्रभारी डॉ. गौतम भारद्वाज ने बताया कि इस यात्रासीजन में पांच विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात किए जा रहे हैं। 21 अप्रैल तक सभी यहां पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
ढाई साल से बंद पड़ी हेल्थ एटीएम मशीन
सीएचसी ज्योतिर्मठ में तीन साल पहले दो हेल्थ एटीएम मशीन लगाई गई थीं। इसमें मरीज खुद ही बीपी, शूगर, शरीर का तापमान, ईसीजी, हीमोग्लोबिन सहित अन्य जांचें कर सकता था। लेकिन लगने के छह माह बाद यह मशीनें खराब हो गई। दोनों मशीनें अभी भी खराब ही हैं। केंद्र प्रभारी डॉ. गौतम का कहना है कि मशीन कार्य नहीं कर रही हैं, उन्हें ठीक करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें