फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो में चरबंग और नारंगी अव्वल

Sun, 22 Nov 2015 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव गांधी खेल अभियान के तहत जीआईसी घाट में दो दिवसीय 16 वर्षीय बालक-बालिका एवं ओपन महिला खेलकूद प्रतियोगिता रविवार से शुरू हुई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में 11 ग्राम पंचायत और चार विद्यालयों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख कर्ण सिंह नेगी ने किया।

पहले दिन हुई प्रतियोगिता खो-खो बालक वर्ग में ग्राम पंचायत चरबंग ने प्रथम, गुरुराम राय पब्लिक स्कूल घाट ने द्वितीय और जीआईसी बांजबगड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में ग्राम पंचायत नारंगी ने प्रथम, उस्तोली ने द्वितीय और बांजबगड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक बालिका वर्ग में उस्तोली गांव की पायल प्रथम, नारंगी गांव की रेखा द्वितीय और चरबंग की प्रियंका तृतीय रहीं।
विज्ञापन


 कबड्डी बालिका वर्ग में ग्राम पंचायत उस्तोली ने प्रथम, नारंगी ने द्वितीय और चरबंग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की वॉलीबाल में नारंगी की टीम ने प्रथम, ल्वाणी ने द्वितीय और उस्तोली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


लंबी कूद बालिका वर्ग में पायल (उस्तोली) ने प्रथम, कंचन (ल्वाणी) ने द्वितीय और शालिनी (घाट) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विनोद पंत, बीडीओ प्रमोद कुमार त्रिवेदी, एसएस भंडारी, सुशील कुमार, कर्ण सिंह, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें