फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाप तिलक सब छीनी रे... ने लूट ली महफिल

विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या को लोक गायिका सरिता बैनोला और सुप्रसिद्ध कब्बाल नियाजी बंधु की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने यादगार बना दिया। नियाजी बंधु ने छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिला के... की यादगार प्रस्तुति दी तो स्थानीय सांस्कृतिक टीमों ने नेपाली गीतों की प्रस्तुति दी। बांसुरी के अलाप के साथ सरिता बैनोला और उनकी टीम ने जैसे ही हे बदरी केदार तू दैंणा होयां... के बोल को अपनी सुमधुर आवाज दी तो श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे।
विज्ञापन

सरिता बैनोला ने उत्तराखंड के रीति रिवाज, मायके की खुद और पहाड़ से बिछुड़ने के दर्द को गीतों से बया किया। इसके बाद नियाजी बंधुओं की कब्बालियां शुरू हुईं। छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिला के..., तुम्हैं दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी... भर दो झोली मेरी या मुहम्मद... काली काली जुल्फों की लट को सम्हालो.. ये जो तुझमे समाया ये जो मुझमें समाया... आदि की प्रस्तुति से पंडाल में बैठे दर्शक झूम उठे। सांस्कृतिक संध्या में कर्णभूमि कलामंच व जय मां उमादेवी कर्णप्रयाग, लोकगायक अनुराग शाह गौचर और नेपाल से आई सांस्कृतिक टीमों ने प्रस्तुति दी। वहीं मेले में आयोजित भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन में विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सैनिक आश्रित नारियों को सम्मानित भी किया गया। सैनिकों की बैंड धुन कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। सम्मेलन में मराठा रेजीमेंट के अधिकारी, 6 ग्रेनेडियर्स के सूबेदार मेजर गिरधर सिंह जाखड़, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल यूएस रावत, रानीगढ़ गौरव सेनानी संगठन गौचर के अध्यक्ष बीरपाल नेगी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में डीएम हिमांशु खुराना, सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र, कमांडेंट आईटीबीपी हफीजुल्लाह सिद्धिकी, प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल और ईश्वर बिष्ट आदि मौजूद रहे।
फुटबाल में पौड़ी और गौचर-ए की टीम जीती
गौचर। खेल मैदान में आयोजित फुटबाल के सेमीफाइनल के पहले मैच में पौड़ी की टीम ने गौचर बी को हराया। दूसरे मैच में गौचर ए की टीम ने कालेश्वर की टीम को हराया। जबकि रस्साकशी के रोमांचक मुकाबले में 15 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें