पोखरी। नगर में होने वाला सात दिवसीय हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल खादी, पर्यटन एवं किसान विकास मेला इस बार सात अक्तूबर से शुरू होगा। मेले के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल और व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र राणा की संयुक्त अध्यक्षता में व्यापार मंडल कार्यालय में बैठक की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभी व्यापारियों व स्थानीय लोगों से मेले को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की। कुछ व्यापारियों ने त्योहारी सीजन होने के कारण मेले की तिथि बदलने की मांग की लेकिन नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं ऐसे में अब तिथि बदलना संभव नहीं है। भविष्य में इस मेले के लिए दो माह पहले बैठक कर आयोजन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक में ईओ बीना नेगी, कुंवर सिंह चौधरी, महिधर पंत, दीपक चौधरी, गिरीश किमोठी, अधिवक्ता श्रवण सती, विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा, जितेंद्र नेगी, प्रदीप पुरोहित, विष्णु प्रसाद चमोला, सभासद प्रशांत पंत, सुनीता देवी आदि मौजूद रहे। संवाद