फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चार माह से बंद पड़ा चांदनीखाल-कांडई चंद्रशिला मोटर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
चार माह से बंद पड़ा चांदनीखाल-कांडई चंद्रशिला मोटर मार्ग
विज्ञापन


बरसात में बंद पड़ी सड़क को अभी तक नहीं किया गया सुचारू
पोखरी। चांदनीखाल-कांडईचंद्रशिला सड़क चार महीने से बंद पड़ी है। इससे ग्रामीणों को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने लोनिवि से जल्द से जल्द सड़क को सुचारू करने की मांग उठाई है।

चांदनीखाल से रडुवा होते हुए कांडई चंद्रशिला तक करीब तीन किमी सड़क का निर्माण वर्ष 2024-25 में हुआ। लेकिन जुलाई माह में बारिश के दौरान सड़क बाधित हो गई। कहीं मलबा पड़ा है तो कहीं पुस्ते टूटे हुए हैं। रडुवा में करीब 200 और कांडई चंद्रशिला में करीब 100 परिवार निवास करते हैं। ग्रामीणों को चांदनीखाल व पोखरी बाजार तक आने के लिए पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

रडुवा की प्रधान मनीषा देवी, प्रदीप बर्त्वाल, मदन सिंह भंडारी, देवेंद्र सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को इस संबंध में ज्ञापन भेजा है। उन्होंने जल्द से जल्द सड़क पर यातायात सुचारू करवाने और सड़क पर द्वितीय चरण का कार्य शीघ्र आरंभ कराने की मांग की है।
विज्ञापन


-

सड़क पर द्वितीय चरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। पुस्तों का निर्माण भी कराया जा रहा है। बरसात में आए मलबे को हटाया जा रहा है। जल्दी सड़क को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।
- दीपक कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि पोखरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें