फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गडूना गांव पहुंची चंडिका देवी की दिवारा यात्रा

Sat, 04 Oct 2025 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। जिलासू की मां चंडिका देवी की दिवारा यात्रा रात्रि प्रवास के लिए गडूना गांव पहुंची। दिवारा यात्रा के गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल मालाओं के साथ देवी का स्वागत किया। इससे पूर्व शनिवार सुबह सरमोला गांव में प्रत्येक परिवारों के घरों में पूजन कार्यक्रम किया गया। उसके बाद ध्याणियों ने मां चंडिका के लिए मिठाई, शृंगार, फल आदि अर्पित किए। देवी के पश्वाओं ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इसके बाद दिवारा यात्रा गडूना के लिए रवाना हुई। इस मौके पर अध्यक्ष दिलबर सिंह चौहान, सचिव ईश्वर सिंह राणा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष संदीप सिंह चौहान और सह सचिव दर्शन सिंह कंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें