सिमली स्थित राजराजेश्वरी चंडिका देवी मंदिर के कपाट वसंत पंचमी के दिन 30 जनवरी को सुबह 8.30 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिए जाएंगे। कपाट खुलने के अवसर पर मंदिर में सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत टकोला, मलक नेगी, मनोज पुंडीर, इंद्र नेगी, देवेंद्र रावत ने बताया कि कपाट खुलने की पूर्व संध्या पर चंडिका देवी मंदिर में भजन संध्या का आयोजन होगा। पुजारी प्रदीप गैरोला और कृष्णा गैरोला ने बताया कि परंपरा के अनुसार मंदिर के कपाट मकर संक्रांति को बंद किए जाते हैं और बसंत पंचमी के दिन विधि-विधान से कपाट खुलते हैं।