फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: स्नातक स्तरीय परीक्षा में चमोली से शामिल होंगे 3593 अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए दिशा निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। अधीनस्थ चयन आयोग की ओर से रविवार नौ जुलाई को स्नातक स्तरीय परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिसमें चमोली जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर 3593 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने परीक्षा की तैयारियों को लेकर नोडल अधिकारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि परीक्षा आयोग की गाइडलाइन के अनुसार शांतिपूर्ण संपन्न कराएं। कहीं कोई समस्या आती है तो क्षेत्र के एसडीएम को सूचित करें। किसी भी स्तर पर कॉर्डिनेशन की कमी नहीं होनी चाहिए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सड़क से जुड़े विभागों को संवेदनशील स्थानों पर दोनों तरफ जेसीबी मशीनें तैनात रखें। पुलिस को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने और स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सा टीमें अलर्ट रखने के निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों पर प्रतिबंधित वस्तुओं को किसी भी सूरत में अंदर न ले जाने दें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक सैनी सहित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्रीय व्यवस्थापक व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें