फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली पुलिस ने खोए मोबाइल स्वामियों को लौटाए

विज्ञापन
गोपेश्वर में खोए मोबाइल फोन संबंधित लोगों को सौंपतीं एसपी श्वेता चौबे। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
चमोली पुलिस के मोबाइल रिकवर सेल ने पिछले कई महीनों से खोए लोगों के मोबाइल फोन उन्हें लौटा दिए। बरामद किए गए मोबाइल फोन की कीमत एक लाख 60 हजार है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने जिले में मोबाइल रिकवर सेल को सक्रिय किया है। उन्होंने मोबाइल फोन खोने वाले लोगों के प्रार्थनापत्रों पर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस टीम ने सर्विलांस और अन्य माध्यमों से आठ मोबाइल फोन विभिन्न जगहों से बरामद किए। मंगलवार को मोबाइल फोन स्वामियों को पुलिस कार्यालय में बुलाकर एसपी श्वेता चौबे ने उन्हें फोन दिए। जोशीमठ की बसंती देवी ने बताया कि छह माह पूर्व औली में उनका मोबाइल फोन खो गया था। वहीं नंदानगर घाट के विनोद कुमार ने बताया कि एक माह पूर्व उनका मोबाइल फोन खो गया था। आज मोबाइल फोन पाकर राहत मिली है। पुलिस टीम में निरीक्षक मनोज नेगी, कांस्टेबल विपिन सिंह, अंकित पोखरियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें