फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सतत विकास लक्ष्यों में चमोली जिले ने हासिल किया दूसरा स्थान

Sat, 23 May 2026 06:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि पर अधिकारियों व कर्मचारियों को दी बधाई
विज्ञापन

कहा, भविष्य में भी योजनाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने की जताई प्रतिबद्धता
गोपेश्वर। सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की रैंकिंग में चमोली जिले ने राज्य स्तर पर तृतीय स्थान हासिल किया है। जिले की इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। कहा कि सभी विभागों के सामूहिक प्रयासों से सतत विकास के लक्ष्यों को हासिल किया जा रहा है। नीति आयोग की ओर से एडीजी इंडिया इंडेक्स रैंकिंग में इस साल उत्तराखंड राज्य ने प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं जिलों में सतत विकास लक्ष्यों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने व जिलों में इसके लिए प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए सीपीपीजीजी, नियोजन विभाग ने जिले वार एसडीजी रैंकिंग जारी की है। इसमें 75 अंकों के साथ चमोली जिला प्रदेश में तृतीय स्थान पर रहा है। सोबन सिंह जीना विवि में 27 मई को आयोजित एसडीजी अचीवर अवार्ड 2024-25 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों व जनपदवासियों को बधाई देते हुए कहा कि सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सभी विभाग समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं। जिले को भविष्य में भी उत्कृष्ट श्रेणी में बनाए रखने के लिए सभी विभागों से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें