फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली प्रशासन ने बांटे 1789 राशन किट, मोबाइल फिश आउटलेट वैन के जरिए खिलाया भोजन

विज्ञापन
ration - फोटो : web
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान किसी को खाने का संकट न हो इसके लिए प्रशासन के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठन मदद में जुटे हुए हैं। बुधवार को चमोली जिला प्रशासन ने 1789 जरूरतमंद लोगों को राशन किट बांटे गए। इसमें तहसील जोशीमठ में 249, घाट में 50, कर्णप्रयाग में 405, पोखरी में 165, थराली में 310, गौचर में 160 तथा चमोली 450 शामिल हैं। इसके अलावा मोबाइल फिश आउटलेट वैन (चलता-फिरता किचन) के जरिए 1201 लोगों को भोजन खिलाया। वहीं पॉलिटेक्निक गौचर में बनाए गए रिलीफ सेंटर में 28 मजदूरों को रखा गया है। वहीं थराली में नपं अध्यक्ष दीपा देवी, भारती और अधिशासी अधिकारी बीना नेगी ने नगर पंचायत के 18 पर्यावरण मित्रों को राशन किट दिए।
विज्ञापन

कोटद्वार/कण्वघाटी/बैजरो। भारतीय स्टेट बैंक की डाडामंडी शाखा ने आसपास के गांवों के 15 जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री बांटी। शाखा प्रबंधक अहमद शहीद ने बताया कि बल्ली, बछेली, भलगांव, जौली, कांड, तोली, बौंठा, दियूसा, काशीपुर के 15 परिवारों को राशन दिया।
वहीं कण्वघाटी में मान सिंह रावत, शशि प्रभा सर्वोदय सेवा ट्रस्ट की ओर से सर्वोदय सेवक स्वर्गीय मान सिंह रावत की पुण्य स्मृति में बोक्सा जनजाति के 50 लोगों को राशन बांटा। बैजरो में थलीसैंण थानाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने बीरोंखाल और थलीसैंण ब्लाक के बंगार, बैजरो, जिवई, थलीसैंण बाजार, बीरोंखाल में व्यक्तिगत प्रयासों से राशन बांटा।
विज्ञापन

पौड़ी। कोरोना महामारी में जरूरतमंदों को मदद करने के लिए गढ़वाल समन्वय मंच ने प्रशासन को राशन दिया। मंच के संयोजक नमन चंदोला ने बताया कि जिला प्रशासन को 100-100 किलो आटा, चावल, दाल व 100 से अधिक से सैनिटाइजर दिए गए। प्रशासन यह सामग्री जरूरतमंदों को बांटेगा। इस मौके पर सोहन सिंह रावत, संजय नेगी, रेवती नंदन डंगवाल, जयदीप रावत, प्रेमचंद्र ध्यानी, जसपाल सिंह रावत, कुलदीप गुसाईं आदि मौजूद थे। इस दौरान सीएमओ कार्यालय में तैनात सफाई कर्मचारियों को मंच ने सम्मानित करते हुए प्रोत्साहन राशि भी दी। दूसरी ओर उत्तराखंड एससी-एसटी इंप्लाइज फेडरेशन पौड़ी ने प्रशासन को खाद्य सामग्री दी। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जीएस कौंडल ने बताया कि फेडरेशन ने 100 किलो आटा, 60 किलो चावल, 10 किलो चीनी, तेल, नमक, दाल, चायपत्ती, मसाले आदि राहत सामग्री दी।
राहत वितरण की प्रतिदिन रिपोर्ट देने के निर्देश
रुद्रप्रयाग। कोविड-19 के अंतर्गत जनपद के सभी उप जिलाधिकारी और कार्यदायी संस्थाओं के अधिशासी अधिकारियों की ओर से अपने-अपने क्षेत्र में जरूरतमंदों को फूड पैकेट और खाद्य राहत पैकेट का वितरण किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों से वितरित सामग्री की प्रतिदिन रिपोर्ट कोरोना कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिन लोगों को खाद्य सामग्री व फूड पैकेट का वितरण किया जा रहा है, उनका नाम, पता मोबाइल नंबर और हाथ के अंगूठे का निशान लेने के निर्देश भी दिए हैं। डीएम ने वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। संवाद
ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के लिए जलपान की व्यवस्था
उत्तरकाशी/चिन्यालीसौड़। जिला मुख्यालय पर विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने मजदूरों को एक लाख रुपये का राशन दिया। इस मौके पर विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति के संरक्षक मेजर आरएस जमनाल, चंदन सिंह रावत, बिजेंद्र गुसाईं, तेजमल, देवेंद्र चौहान आदि पूर्व सैनिक मौजूद रहे। भटवाड़ी क्षेत्र में ब्लाक प्रमुख विनीता रावत ने ग्रामीणों को मास्क वितरित किए। उन्होंने जरूरत पड़ने पर खाद्यान्न, सैनिटाइजर आदि उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। उधर चिन्यालीसौड़ में अभाविप कार्यकर्ता ड्यूटी पर तैनात पुलिस, बैंक, नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग, जल संस्थान एवं बीआरओ के कर्मचारियों के लिए जलपान की व्यवस्था कर रहे हैं। नगर संगठन मंत्री नागेंद्र बिष्ट ने बताया कि नौ दिनों से कार्यकर्ता रोजाना डेढ़ सौ कर्मचारियों को जलपान करा रहे हैं। इस कार्य में अभाविप के नगर अध्यक्ष सचिन रमोला, अंकित रमोला, सुनील आदि द्वारा सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें