तहसील सभागार में आयोजित बार संघ की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड केेे अध्यक्ष अर्जुन भंडारी को शॉल भेंटकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं को प्रमाणपत्र भी जारी किए गए। भंडारी ने कहा कि बार काउंसिल अपने सीमित आर्थिक संसाधनों से ही संकटकाल में अधिवक्ताओं की सहायता करता है। पहाड़ों में दूरदराज क्षेत्रों में कैंप बोर्ड की व्यवस्था करने और बार भवनों में वकीलों के बैठने के लिए चैंबर बनाने के प्रयास किए जाएंगे। वकीलों ने बार काउंसिल अध्यक्ष से गैरसैंण में बार भवन बनाने और चैंबर बनाने की मांग की। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार संघ अध्यक्ष केएस बिष्ट और संचालन बीपी काला ने किया। इस दौरान अधिवक्ता विधु भूषण गोदियाल, नवलकिशोर, पीएस नेगी, केएस झिंक्वाण, एमएन देवली, संदीप पंत, मुकेश रावत और शशिमोहन कठैत मौजूद थे।