गैरसैंण। चेकिंग के दौरान पुलिस ने दोपहिया वाहन में ट्रिपल राइडिंग, दोपहिया वाहन सवार चालकों की ओर से हेलमेट न पहनने, वाहनों के दस्तावेज, ओवरलोडिंग आदि की जांच की गई। ऐसे में माईथान में दो, मेहलचौरी में पांच और गैरसैंण में 3 वाहन चालकों का चालान किया गया। इनसे करीब पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। थानाध्यक्ष मनोज सिरोला ने बताया कि कई दोपहिया चालक बिना हेलमेट के वाहन चला रहे हैं। उन्होंने चालकों से यातायात नियमों के तहत वाहन चलाने की अपील की। संवाद