गोपेश्वर। चमोली पुलिस की ओर से बदरीनाथ हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाते हुए 71 वाहनों के चालान किए गए। साथ ही 42000 का चालान भी किया गया।
पुलिस ने रविवार को हाईवे के विभिन्न जगहों पर वाहनों की चेकिंग की। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट न पहनने, ओवर लोडिंग, सीट बेल्ट न लगाने, ओवर स्पीड होने पर उनका चालान किया गया। साथ ही पुलिस ने यात्रियों से यातायात नियमों का पालन करने की भी अपील की। संवाद