फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 10 वाहनों के किए चालान, ड्रिंक एंड ड्राइव पर चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत परिवहन विभाग ने लंगासू, कालेश्वर, कर्णप्रयाग, चटवापीपल, गौचर, कमेड़ा में वाहनों की चेकिंग की। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) आनंद जायसवाल ने बताया कि वाहनों के ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड, दोपहिया वाहन में ट्रिपल राइडिंग, फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं होने, चालकों के हेलमेट, सीट बेल्ट नहीं पहनने पर 10 चालान किए गए हैं। साथ ही यातायात के नियमों की अवहेलना करने पर इनसे आठ हजार रुपये का अर्थ दंड लिया गया है। शराब पीकर वाहन चलाने से रोकने के लिए संचालित अभियान में 100 से अधिक वाहन चालकों का एल्कोमीटर से टेस्ट किया गया। लेकिन अनुमन्य 40 एमजी पर बीएसी से अधिक रीडिंग किसी की नहीं मिली जिसकी वजह से किसी के भी विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें