थाना पोखरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर छह वाहन चालकों का चालान किया। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर 10, बिना मास्क घूमने पर एक और बाजार में पॉलिथीन लेकर चलने पर तीन लोगों के चालान किए। थानाध्यक्ष मोहन भंडारी ने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों के पालन का आह्वान किया। साथ ही लोगों से कोविड नियमों का पालन करने की भी अपील की। इस दौरान एसआई मीनाक्षी बिष्ट और एसआई देवेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।