चमोली। आदर्श विद्या मंदिर कोठियालसैंण में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव 14 मार्च से शुरू होगा। इस वर्ष पहली बार विद्यालय में गढ़वाली बोली में चक्रव्यूह का मंचन किया जाएगा। प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद सेमवाल ने बताया कि रंगकर्मी केदार घाटी के आचार्य डॉ. कृष्णानंद नौटियाल के नेतृत्व में यह मंचन होगा। समारोह के पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम व मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा जबकि 15 मार्च को चक्रव्यूह का मंचन किया जाएगा। संवाद