फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: रेड क्रॉस दिवस मनाया

Thu, 08 May 2025 04:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग/नारायणबगड़। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस पर स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. कविता पाठक ने बताया कि भारत पाकिस्तान के बीच एक तनाव का माहौल है और युद्ध के माहौल में ही रेड क्रॉस की भूमिका अति महत्वपूर्ण होती है। महाविद्यालय के रेड क्रॉस प्रभारी कीर्तिराम डंगवाल ने रेडक्रॉस और हेनरी ड्यूनेंट के जीवन की जानकारी दी। वहीं मगनलाल शाह राजकीय महाविद्यालय मींग (नारायणबगड़) में प्राचार्य डाॅ. वीरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महाविद्यालय के रेडक्रॉस प्रभारी डाॅ. दयाधर सेमवाल ने रेडक्रॉस के इतिहास और सर हेनरी ड्यूनेंट के जीवन पर चर्चा की। कार्यक्रम में प्रध्यापक डाॅ. अनिल कुमार सैनी, डाॅ. सूरजमणि, डाॅ. मोनिका, डाॅ. सिमरन बब्बर, रजनीश सती, विपिन, दर्शन कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें