फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पालिका की ओर से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे पड़े खराब

Fri, 13 Jun 2025 06:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। पालिका की ओर से नगर की सुरक्षा और निगरानी के लिए विभिन्न स्थानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं। लोगों ने पालिका से शीघ्र कैमरों की मरम्मत कराने और नियमित कैमरों की चेकिंग करने की मांग की।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से डंपिंग जोन, उमा देवी तिराहा, मुख्य बाजार, पंचपुलिया, नगर पालिका कार्यालय, सुभाषनगर बैंड, सिमली रोड आदि स्थानों पर 12 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं नगर के उमा देवी तिराहे पर हाई पीटीजेड वाईफाई कैमरा भी लगा है जो 360 डिग्री घूमकर बदरीनाथ और नैनीताल मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर नजर रखता है। मगर ये भी खराब पड़ा है। कई जगह कैमरे टूट गए हैं तो कई की केबल खराब हें। स्थानीय पिंकी ने बताया कि पिछले दिनों फोन बाजार भी कहीं खो गया था। जब पुलिस के माध्यम से फोन ढूंढने के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद लेनी चाहिए तो पता चला कैमरा बंद है। वहीं पालिका अध्यक्ष गणेश शाह ने कहा कि जल्द कैमरों ठीक कराए जाएंगे। वहीं पालिका के ईओ नरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि कई कैमरे बंदर खराब कर दे रहे हैं। पूर्व में लगाए गए कैमरों के टेंडर भी खत्म हो गए हैं जिससे उनकी मरम्मत नहीं हो पा रही है। जल्द नए टेंडर जारी कर कैमरों का मरम्मत करा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें