फोटो
कर्णप्रयाग। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौचर की छात्राओं की सुरक्षा के लिए विद्यालय में 5 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। जबकि विद्यालय में 12 कैमरे पहले से लगे हैं। अब कुल 17 कैमरों की मदद से विद्यालय में होने वाली गतिविधियों पर नजर रहेगी। साथ ही अवकाश में या रात में विद्यालय में सुरक्षा के इंतजाम भी पुख्ता रहेंगे। वहीं कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर रखी सामग्री पर भी नजर रहेगी। प्रधानाचार्य डाॅ. सुमन ध्यानी शर्मा का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों के लगने से जहां छात्राएं खुद को सुरक्षित महसूस करेंगी वहीं सीसीटीवी की निगरानी में रहने से छात्राओं में अनुशासन का भाव बढ़ेगा। अभिभावक भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर सहज रहेंगे। संवाद