केंद्रीय विद्यालय ग्वालदम का परीक्षा परिणाम 91. 17 प्रतिशत रहा। यहां आश्था पिमोली और अंकित रावत ने 10 सीजीपीए प्राप्त किए हैं। जबकि केंद्रीय विद्यालय गौचर में तनीषा पाठक ने 10 सीजीपीए प्राप्त किए हैं। तनीषा की बड़ी बहिन मनीषा पाठक ने भी इस वर्ष सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में 87.7 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। तनीषा के पिता यहां मेलागेट पर क्लीनिक चलाते हैं। तनीषा ने इंजीयरिंग के क्षेत्र में जाने की बात कही है। वहीं स्कूल की वैष्णवी जोशी ने 9.6 सीजीपीए प्राप्त किया है।
एसजीआरआर कर्णप्रयाग का रिजल्ट 100 प्रतिशत
जयकंडी में संचालित श्री गरुरामराय पब्लिक स्कूल का 10वीं का परीक्षाफल 100 प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य बीबी डोभाल ने बताया कि स्कूल के पांच छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए अंक प्राप्त कर स्कूल और क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
स्कूल के आदर्श आगरी, आभा नेगी, अंकिता रावत, प्रिया बशिष्ठ और सौरभ खत्री ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया है। यही नहीं प्राची बर्त्वाल ने 9.8, सोहन पंवार ने 9.8, अवंतिका रावत और अनुराग सती ने 9.6 तथा ममता सती और लक्ष्मी बिष्ट ने 9.4 सीजीपीए प्राप्त किया है।
यही नहीं कर्णप्रयाग के आदर्श विद्या मंदिर के छात्र मोहित पंवार ने भी 9.4 सीजीपीए प्राप्त किया है। मेधावी प्रिया बशिष्ठ ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि वह (प्रिया) अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाना चाहती है। प्रिया के पिता मनोज बशिष्ठ पंचायती राज और माता बीना बशिष्ठ अध्यापिका हैं।
एसजीआरआर कर्णप्रयाग के पांच बच्चे
कर्णप्रयाग के 10 सीजीपीए प्राप्त करने वालों की सूची
-आदर्श आगरी, एसजीआरआर कर्णप्रयाग 10 सीजीपीए
-आभा नेगी, एसजीआरआर कर्णप्रयाग, 10 सीजीपीए
-अंकिता रावत, एसजीआरआर कर्णप्रयाग, 10 सीजीपीए
-प्रिया बशिष्ठ, एसजीआरआर कर्णप्रयाग, 10 सीजीपीए
-सौरभ खत्री, एसजीआरआर कर्णप्रयाग, 10 सीजीपीए
-तनीषा पाठक, केंद्रीय विद्यालय गौचर, 10 सीजीपीए
-आस्था पिमोली, केंद्रीय विद्यालय ग्वालदम, 10 सीजीपीए
-अंकित रावत, केंद्रीय विद्यालय ग्वालदम, 10 सीजीपीए