फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में आग लगने पर एक महिला समेत दो के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
वन क्षेत्र में आग लगने पर केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग ने एक महिला समेत दो ग्रामीणों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

6 अप्रैल को डुंगरी क्षेत्र के सिविल वन क्षेत्र में आग लगने से क्षेत्र में करीब एक हेक्टेयर जंगल जल गया था। वन विभाग ने जांच की तो पता चला कि विजराकोट गांव के बचन सिंह ने अपने खेतों में खरपतवार जलाने के लिए आग लगाई थी, लेकिन आग देखते ही देखते सिविल वन क्षेत्र में फैल गई। वहीं छह अप्रैल को ही बमियाला सिविल वन क्षेत्र में भी आग लगी थी। यहां आग लगने से करीब 2.96 हेक्टेयर वन क्षेत्र नष्ट हुआ था। यहां बमियाला गांव की दर्शनी देवी ने अपने नाप खेतों में खरपतवार और कंटीली झाड़ियों में आग लगाई थी, जो अनियंत्रित होकर सिविल वन क्षेत्र में पहुंच गई थी और जंगल जल गया था। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी अमित कंवर ने बताया कि मामले में दोनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभागीय वनाधिकारी ने वनों में आग लगाने वाले अपराधियों की पहचान करने वाली वन कर्मचारियों की टीम को पुरस्कार स्वरूप एक हजार रुपये की धनराशि देने निर्णय लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें