फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न में मुकदमा दर्ज

Wed, 24 Sep 2025 04:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की मां ने थाना थराली में दी तहरीर
विज्ञापन

20 सितंबर को फंदे से लटका मिला था विवाहिता का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। ल्वाणी गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मायके पक्ष ने ससुरालियों के खिलाफ थाना थराली में तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

20 सितंबर को ब्लॉक के ल्वाणी गांव की विवाहिता उर्मिला देवी (23) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। शव का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतका का मायका नंदानगर ब्लॉक के कनोल गांव में है और उसका विवाह दो साल पहले हुआ था। उसका 11 माह का एक बेटा भी है। पति गुजरात में नौकरी करता है। बताया जा रहा है कि घटना के दिन मृतका के सास, ससुर, ननद व देवर घर में थे। वहीं मंगलवार को सुपली देवी ने थाना थराली में बेटी की सास, ससुर, ननद व देवर पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया और तहरीर दी। मामले की जांच कर रहे सीओ अमित कुमार ने बताया कि तहरीर पर मृतका के सास, ससुर, ननद व देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें