फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर हमला करने वाले ग्रामीणों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शुक्रवार को नखोलियाना गांव में दबिश दी, लेकिन ग्रामीण पुलिस के आने से पहले ही कहीं चले गए थे। पुलिस ने मामले में 10 लोगों के खिलाफ नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इन 10 नामजद में 5 महिलाएं भी शामिल हैं। सभी की गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

27 मई को एसडीएम वैभव गुप्ता के निर्देश पर वन पंचायत की जमीन पर अतिक्रमण हटाने गई राजस्व, नगर पंचायत व पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया था। घटना में कई पुलिस कर्मी चोटिल हो गए थे। बाद में पुलिस प्रशासन की ओर से घटना स्थल पर पुलिस फोर्स भेजी, लेकिन ग्रामीण मौके से भाग गए। शुक्रवार को भी नखोलियाना गांव और अतिक्रमण स्थल पर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन ग्रामीणों का कुछ पता नहीं चल पाया है। पोखरी पुलिस थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने पर 10 लोगों के खिलाफ नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव में दबिश के दौरान लोग घरों से कहीं चले गए। जल्द सभी को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं नगर पंचायत पोखरी के अधिशासी अधिकारी रोशन ने बताया कि सरकारी काम में बाधा डालने, सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने के मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। एक स्थानीय नेता को भी नामजद किया गया है, उसने ग्रामीणों को हमला करने के लिए उकसाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें