गैरोली मल्ली में दो सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण एक किमी दूर प्राकृतिक जलस्रोत से पेयजल आपूर्ति कर रहे हैं।
गैरोली मल्ली के विजय प्रसाद गैरोला, मनोज गैरोला, हर्षवर्द्धन, सुखदेव और महावीर प्रसाद आदि ने बताया कि गांव में रह रहे बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पीने के पानी की आपूर्ति न होने से लोग मवेशियों को बेचने के लिए तैयार हैं।
कहा कि कई बार जल संस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों से पेयजल आपूर्ति व्यवस्थित करने की मांग की गई लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में रोष है।
उन्होंने कहा यदि शीघ्र गांव में पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो आंदोलन करेंगे। जल संस्थान के ईई एनएस पयाल ने बताया कि विभागीय कर्मियों को गैरोली मल्ली में पेयजल आपूर्ति को व्यवस्थित करने के निर्देश दे दिए गए हैं।