फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: जीआईसी नंदासैंण में आयोजित हुई कॅरिअर काउंसिलिंग

Sun, 15 Feb 2026 04:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। पीएमश्री अटल उत्कृृष्ट राजकीय इंटर कालेज नंदासैंण में कॅरिअर गाइडेंस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पदमश्री से सम्मानित पर्यावरणविद कल्याण सिंह ने कहा कि अध्ययन और अध्यापन ही भावी नौनिहालों के उज्जवल भविष्य को तय करता है। उन्होंने वर्तमान समय में बदलते पर्यावरण और ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण और संरक्षण करने का आह्वान किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य मीना पुंडीर ने कहा कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ ही अपनी अभिरूचि के अनुसार मेहनत करके अपने कॅरिअर को बनाने की तैयारी करनी चाहिए। इस मौके पर मालई के प्रधान विनोद सिंह मालई, पीटीए अध्यक्ष अर्जुन भंडारी, एसएमसी अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत, अनीता राणा, प्रीति नेगी, योगिता, प्रभा गौड़, प्रेम बल्लभ गौड़, अनिल चौधरी, गिरीश थपलियाल आदि ने विचार व्यक्त किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें