फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कर्णप्रयाग में कॅरिअर काउंसिलिंग, विधायक नौटियाल ने बांटीं पुस्तकें

Sat, 14 Nov 2026 07:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। पीएमश्री वीसी दरवान सिंह राजकीय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए कॅरिअर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधायक अनिल नौटियाल ने कर्णप्रयाग और गैरसैंण के विद्यालयों को विधायक निधि से पुस्तकें वितरित की। बहुभाषी लेखक धर्मसिंह फरस्वाण ने विद्यार्थियों को भाषाओं के महत्व और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने फ्रेंच, जर्मन, अंग्रेजी और हिंदी जैसी विदेशी भाषाओं से अंतरराष्ट्रीय कॅरिअर के अवसर बताए। फरस्वाण ने बेहतर अध्ययन पद्धतियों और प्रतियोगी परीक्षाओं में पुस्तकों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने मोबाइल फोन से दूरी बनाकर पारंपरिक पुस्तकों से पढ़ने को प्रेरित किया। इस अवसर पर फरस्वाण ने विद्यालय के पुस्तकालय को अपनी पुस्तकें निशुल्क भेंट कीं। विधायक नौटियाल ने पढ़ने की रुचि और ज्ञान स्तर सुधारने के लिए पुस्तकें वितरित कीं। कार्यक्रम में भुवन नौटियाल, शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें