फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: समारोह से लौट रही कार खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल

Fri, 23 Jan 2026 06:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
लेगुना गांव में पास हुआ हादसा, चालक हुआ चोटिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़। कौब मोटर मार्ग पर शुक्रवार देर शाम समारोह से लौट रही एक कार लेगुना गांव के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में पूर्व प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को कौब गांव में सगाई समारोह से लौट रहे लोगों की कार लेगुना गांव के समीप अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में मैदुनी गांव के पूर्व प्रधान फते सिंह (56) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जयवीर सिंह (43) बीरेंद्र सिंह (44) दोनों निवासी भेला गांव घायल हो गए। चालक राकेश चोटिल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। शव को खाई से निकाला गया। इस दौरान बारिश के कारण पुलिस कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। थानाध्यक्ष विनोद चोरसिया ने बताया कि वाहन में चालक समेत चार लोग सवार थे। वहीं डॉ. नवीन डिमरी ने बताया कि दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है। दोनों की हालत सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें