फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: दाड़मडाली के पास संकरे मोड़ पर पलटी कार , बड़ा हादसा बचा

Fri, 27 Nov 2026 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण। एनएच-109 पर गैरसैंण-मेहलचौरी के बीच दाड़मडाली पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर करीब दो मीटर नीचे पंचाली-ऐखोला मोटर मार्ग पर पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में वाहन सवारों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। हादसे की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी, पूर्व प्रधान जगमोहन लखेड़ा, शरद सिंह पुंडीर और गौरव समेत स्थानीय लोगों ने मशक्कत कर वाहन को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पंचाली-ऐखोला मार्ग के एनएच-109 से जुड़ने वाले स्थान पर मोड़ बेहद संकरा है, जिससे यहां आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीण मोहन सिंह नेगी ने प्रशासन व एनएचएआई से मोड़ के तत्काल चौड़ीकरण की मांग की है। बताया जा रहा है कि कार में मालिक और उनकी मां सवार थीं दोनो सुरक्षित हैं।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें