फोटो
ज्योतिर्मठ। पांडुकेश्वर के पास बदरीनाथ हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। इसमें करीब नौ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। लोगों ने इसकी थाने में शिकायत दर्ज कराई। शनिवार रात को पांडुकेश्वर के पास लोग सड़क किनारे वाहन खड़े करके घर चले गए थे। अचानक एक कार तेज रफ्तार से दौड़ती हुई आई और सड़क किनारे खड़े दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। वाहनों को भारी क्षति पहुंची है। टक्कर की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और कार चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। गोविंदघाट थाना प्रभारी चित्रगुप्त ने बताया कि लक्सर हरिद्वार कार चालक अमित गुप्ता ने कहा कि क्षतिग्रस्त वाहनों को ठीक करने में जो भी खर्चा आएगा उसे वह वहन करेगा। इसके बाद ग्रामीणों और कार चालक के बीच आपसी सहमति बन गई। संवाद