फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी कार, दो बच्चों समेत पिता घायल

विज्ञापन
मलारी मार्ग पर कार दुर्घटना में घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते स्थानीय लोग। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
नीति घाटी के टिम्मरसैंण से लौट रही एक कार जोशीमठ-मलारी मार्ग पर तपोवन के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दो बच्चों समेत पिता घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को खाई से निकाला और 108 एंबुलेंस से सीएचसी जोशीमठ लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जोशीमठ थाना प्रभारी जयपाल नेगी ने बताया कि घायलों में अरविंद (40) के सिर पर चोट आई है। जबकि अंकित (11) और आदित्य (6) के हाथ में चोट आई है। घायलों में सभी रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ के रहने वाले हैं। संवाद
विज्ञापन

जेसीबी पर गिरे बोल्डर
जोशीमठ। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोविंदघाट के पास सड़क चौड़ीकरण का काम कर रही जेसीबी पहाड़ी से गिरे बोल्डरों में दब गई। बोल्डर आने से हाईवे भी बंद हो गया है। गनीमत रही कि मलबा आने से पहले ही काम करने वाले ऑपरेटर और अन्य मजदूर वहां से भाग गए, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें