पीपलकोटी से गडोरा-अमरपुर-कम्यार सड़क पर अमरपुर के पास शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे रविंद्र सिंह (28) पुत्र नरेंद्र सिंह रावत अपनी कार को बैक कर रहा था। कार में रविंद्र अकेला ही था।
नगर क्षेत्र पीपलकोटी से करीब तीन किमी दूर अमरपुर गांव के पास एक कार बैक करते समय खाई में जा गिरी। हादसे में युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के समय युवक के साथ कोई और सवार नहीं था।
विज्ञापन
पीपलकोटी से गडोरा-अमरपुर-कम्यार सड़क पर अमरपुर के पास शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे रविंद्र सिंह (28) पुत्र नरेंद्र सिंह रावत अपनी कार को बैक कर रहा था। कार में रविंद्र अकेला ही था। बैक करते समय अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
पीपलकोटी चौकी इंचार्ज लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण ने बताया कि सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल रविंद्र को स्वामी विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी लेकर आए। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डाॅक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल गोपेश्वर लेकर आए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।