ग्वालदम-कर्णप्रयाग हाईवे से लगे तलवाड़ी-सेरा मार्ग पर तलवाड़ी खालसा के पास एक कार खाई में गिरने से चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो की स्थिति गंभीर है।
थानाध्यक्ष देवेंद्र रावत ने बताया कि हादसे में चालक सुनीलदत्त (40) पुत्र कुलानंद निवासी सेरा विजयपुर, वीरेंद्र सिंह (45) पुत्र सुजान सिंह, बलवंत सिंह (65), भूपाल सिंह (58) पुत्र बीर सिंह निवासीगण-तलवाड़ी खालसा घायल हुए हैं। थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से घायलाें को खाई से निकालकर पीएचसी तलवाड़ी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बलवंत सिंह एवं भूपाल सिंह को हायर सेंटर भेज दिया गया।