फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: हाईवे से नीचे गिरी कार, चार लोग चोटिल

Tue, 01 Sep 2026 06:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। मंगलवार सुबह कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाइवे के बगोली में एक कार अनियंत्रित होकर हाइवे से नीचे गिर गई। हादसे में चार लोग चोटिल हो गए। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से खाई से बाहर निकाला गया और निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया। सिमली पुलिस के अनुसार सुबह 9.45 बजे बागेश्वर से गौचर जा रही एक कार बगोली में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। हादसे में धर्मेंद्र सिंह राणा (39) साक्षी राणा (36), आरवी राणा (7), और जागृति (5) चोटिल हो गए। उन्होंने बताया कि चारों लोगों की स्थिति ठीक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें