कर्णप्रयाग /आदिबदरी। नैनीताल हाइवे पर शनिवार रात किो एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक महिला की माैत हो गईए जबकि चार लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक एक कार कर्णप्रयाग से आदिबदरी की ओर जा रही थी। चांदपुरगढ़ी के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना पर पुलिस टीम के साथ ही एसडीआरएफभी माैके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाला। बारिश और रात होने के चलते रेस्क्यू में थोड़ी दिक्कतें भी आईं। सिमली चौकी पुलिस के हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में बिंसरी देवी (85) निवासी कांसुवा की माैत हो गई, जबकि विक्रम कुंवर (52), रोहित (18), मोहन प्रसाद (57), उषा देवी (52) निवासी सभी कांसुवा घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। संवाद