गोपेश्वर। जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकनपत्र लेकर लौट रहे लोगों की कार पुरसाड़ी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई और दावेदार सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती किया गया है।
चमोली जिले के अंतर्गत नारायणबगड़ विकासखंड के विनायक वार्ड से दावेदार पंकज सिंह पुत्र मंगल सिंह रावत बुधवार को नामांकनपत्र खरीदने गोपेश्वर जिला मुख्यालय पहुंचे। नामांकनपत्र लेने के बाद वे कार से लौट रहे थे। उनके साथ दो अन्य लोग पवन बिष्ट पुत्र माधव सिंह और संदीप सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह भी थे। पुरसाड़ी के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गई और तीनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को 108 वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। तीनों हरमनी नारायणबगड़ निवासी हैं। संवाद