नंदप्रयाग-देवखाल मोटर मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त होने से कार चालक की मौत हो गई।
सोनला निवासी देवेंद्र (25) पुत्र किशन लाल शनिवार को नंदप्रयाग से देवखाल की ओर कार से जा रहा था। नंदप्रयाग से कुछ दूर जाकर सोनला के पास डांग गदेरे के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिसमें देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर नंदप्रयाग चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला।